फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Percentage effect of paddy-vegetables from

बेमौसम बारिश से धान-सब्जियों की फसल को नुकसान

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Percentage effect of paddy-vegetables from
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बेमौसम बारिश से धान और सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही हैं। वहीं, शरदकालीन गन्ने की बुआई पिछड़ रही है। बुधवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। वहीं, दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ शांत नहीं हो रहा है। दो दिन से मौसम बिगड़ने के आसार बन रहे थे। मंगलवार को भी दिन में आसमान में बादल छा गए। शाम के समय कुछ क्षण के लिए हल्की बौछारें पड़ीं। बुधवार सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर होते ही आकाश में घने बादल छा गए। दोपहर ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद बूंदाबांदी शाम तक चलती रही। वहीं, पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के बाद आकाश में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक 27 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बुवाई का समय चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बुवाई पिछड़ रही है। गन्ने की खड़ी फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं है। वहीं, धान की कटी फसल का दाना कमजोर और काला पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed