फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People's trust in electric vehicles is increasing

Shamli News: इलेक्ट्रानिक वाहनों पर लोगों का बढ़ रहा भरोसा

Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
People's trust in electric vehicles is increasing
शामली में एजेंसी पर खड़े ​इले​क्टि्रक वाहन।
शामली। महंगे पेट्रोल और पर्यावरण की चिंता लोगों को सताने लगी है। यही वजह है कि उनका भरोसा इलेक्टि्रक वाहन पर बढ़ रहा है। हर माह जनपद में 100 से अधिक वाहन खरीदे जा रहे हैं। जो पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के साथ ही ईंधन की बचत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में भी लोग ई-व्हीकल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। नया गांव निवासी अंकुर ने बताया कि पर्यावरण में प्रदूषण के लिए डीजल-पेट्रोल से चल रहे वाहन भी जिम्मेदार हैं। सरकार की ओर से ई-वाहन की खरीद पर सब्सिडी देने की योजना भी संचालित की जा रही है। ऐसे में लोग उसका लाभ उठाते हुए ई-व्हीकल खरीद रहे हैं। वहीं कुड़ाना निवासी प्रमोद ने बताया कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि एक वर्ष में लोगों ने 100 से भी ज्यादा व्यक्तिगत ई-वाहन खरीदे हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा व अन्य वाहन अलग हैं। वहीं सरकार के निर्देश पर सभी ई-रिक्शों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। एक से 30 अप्रैल तक चले अभियान के बाद जनपद में अधिकांश अपंजीकृत ई-रिक्शे लोगों ने कटवा दिए हैं और नए पंजीकृत करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कैराना रोड स्थित वाहन एजेंसी पर सेल्स मैनेजर रजत ने बताया कि इलेक्टि्रक स्कूटी का चलन जनपद में काफी बढ़ गया है। कंपनी से एक माह में केवल 30 स्कूटी बनकर आती हैं, वे साथ के साथ सेल हो जातीं हैं, हाल में एजेंसी पर एक भी स्कूटी नहीं बची है। अभी भी दस स्कूटी बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed