फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People upset due to not laying the pipeline

पाइप लाइन नहीं बिछने से लोग परेशान

Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
People upset due to not laying the pipeline
पाइप लाइन नहीं बिछने से लोग परेशान
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। जल निगम की लापरवाही के कारण हसनपुर लुहारी गांव के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि ग्रामीण इस संबंध में कई बार जल निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनके कानों पर जूं तक रेंगने को तैयार नहीं।
जल निगम की ओर से हसनपुर लुहारी गांव के आधे हिस्से में नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसे ओवरहेड टैंक से जोड़कर सालों से पानी की समस्या को से जूझ रहे लोगों को पानी उपलब्ध कराने की कार्रवाई चल रही है। हैरत की बात यह है कि गांव के बाईपास पर स्थित दो गलियां ऐसी है, जहां कनेक्शन देना तो दूर जल निगम की ओर से अब तक पाइप लाइन डालने का काम ही नहीं किया गया। इन दो गलियों में करीब डेढ़ सौ लोग रहते हैं। जो फिलहाल पानी के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण डॉ. प्रमोद सैनी, राकेश कुमार सैनी ने बताया कि दोनों गलियों में नई लाइन डालने के संबंध में वह जल निगम के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने लाइन न डालने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले स्थानीय लोग
मोहल्ले में पानी की लाइन न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई करवाई नहीं हुई। - नरेंद्र सैनी

--
लगभग पूरे गांव में पानी की लाइन बिछ चुकी है, लेकिन अब तक उनकी गली में पानी के पाइप नहीं डले हैं। ऐसे में मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - राकेश कुमार
---
पानी की समस्या को लेकर कई बार अवर अभियंता व ठेकेदार को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को ही तैयार नहीं। - डॉ. रजत कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed