{"_id":"6a0a0be0f3c39d3c2208d194","slug":"people-suffering-from-scorching-heat-and-heat-waves-shamli-news-c-26-1-sal1002-165628-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग
Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां । संवाद
शामली। जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भीषण गर्मी और लू चलने से लोग बेहाल रहे। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है।
रविवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में गर्म हवाओं ने हालात और विकट बना दिए, जिसके चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर में लोग घरों के अंदर ही रहे और जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। धूप से बचने के लिए लोग सिर पर टोपी लगाकर या छाता लगाकर घर से बाहर निकले। दोपहिया वाहनों पर सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए नजर आए। पंखे व कूलर में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम के तेवर देखकर गर्मी और बढ़ने के आसार है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि जिले में अभी मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
गर्मी से करें बचाव, दोपहर में चार घंटे घर से बाहर न निकलें
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, चक्कर आने जैसी समस्या बन सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर न निकलें। अगर घर से बाहर जाना है तो छाता लगाकर, सिर पर कपड़ा रखकर और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर बाहर निकलें। बाहर निकलने से पहले पानी पीएं और खाली पेट न रहें। साथ में पानी की बोतल रखें और बार-बार पानी पीते रहें। कोई भी समस्या होने पर अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक की सलाह से दवा व उपचार कराएं।
पिछले चार दिन में तापमान की स्थिति
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
14 मई - 36 - 26
15 मई - 38- 26
16 मई - 40 - 26
17 मई - 41 - 27