फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People suffering from cash after banks fiercely chaos

कैश नहीं मिलने से जनता बेहाल, बैंकों में जमकर हुआ हंगामा

Fri, 02 Dec 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 02 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 People suffering from cash after banks fiercely chaos
थानाभवन के पंजाब नेशनल बैक में तालाबंदी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
थानाभवन। कैश की किल्लत के कारण आक्रोशित लोगों ने बैंकों के बाहर जमकर हंगामा किया। गांव हरड़ फतेहपुर बैंक शाखा पर ग्रामीणों ने तालाबंदी कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि कैश बांटना शुरू नहीं किया तो दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर दिया जाएगा। वहीं, कस्बा में यूनियन बैंक के सामने ग्राहकों ने हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के ओरियंटल बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक के सामने सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लग गईं। बैंक खुलते ही कैश लेने वाले लोगों ने भुगतान में देरी के कारण हंगामा शुरू कर दिया। यूनियन बैंक के सामने तो आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे लगभग दस मिनट तक मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद बैंक से लेन देने शुरू कराया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैंकों ने दो-दो हजार रुपये देकर ग्राहकों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। जिस कारण बैंकों के बाहर हंगामे की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना था मात्र दो हजार रुपये में घर खर्च चलाना मुश्किल है। दो हजार रुपये लेने के लिए उन्हें शाम तक लाइनों में लगे रहना पड़ता है। जिस कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिससे उनके सामने रोजगार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने विगत एक सप्ताह से ग्राहकों को कोई पैसा नहीं दिया। पैसा न मिलने से आक्रोशित ग्राहकों ने हंगामा करते हुए बैंक कर्मियों को बैंक से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। गुस्साए लोगों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप था कि शाखा प्रबंधक एक सप्ताह से बैंक में समय पर नहीं आते। ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

बैंक में गांव हिंड, सोंता, महावतपुर, मादलपुर, देवीपुरा, हरड़, उस्मानपुर के ग्रामीणों के खाते हैं। अन्य कोई बैंक यहां पर नही है। मौके पर मौजूद 80 वर्षीय केलादेवी ने बताया कि वह और उसका पति बीमार है, एक सप्ताह से रोज बैंक में पैसे लेने के लिए आ रही है, लेकिन सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद उसे कैश नहीं मिल रहा है। ग्रामीण जयवीर सिंह, कविता, सुमन, संतोष, संजीव, शौकत, मांगा, सूरज सिंह, हांडा ठाकुर आदि ने कहा 24 नवंबर से बैंकों ने कोई पैसा नहीं दिया। अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। 

बैंक में दो दिन से केस नहीं होने पर लोगों ने लगाया जाम

झिंझाना । कस्बा झिंझाना के पंजाब नेशनल बैंक में दो दिनो से नौ कैश का बोर्ड चस्पा होने के कारण ग्राहकों ने बैंक के बाहर हंगामा  प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और बैंक  प्रबंधक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर एटीएम से कैश दिलवाया। वहीं, एसबीआई शाखा के बाहर रात से ही लाइन में लगे ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई।

बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा में नौ कैश की स्थिति होने पर कैश लेने वालों का गुस्सा भड़क गया। ग्राहकों ने बैंक के बाहर ऊन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अवनीश गौतम और नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफराज खां ने बैंक प्रबंधक सुनील कुमार के साथ ग्राहकों को समझा बुझाकर शांत किया।

कैश नहीं आने पर शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि दो दिनों से मंडलीय कार्यालय से निर्देश हैं कि कैश का वितरण नहीं किया जाएगा। उधर, एसबीआई शाखा के बाहर भी बृहस्पतिवार को ग्राहकों की भारी भीड़ जमा रही। सुबह लगभग छह बजे बैंक के बाहर लाइन में लगे ग्राहकों में मारपीट हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ लोगों का आरोप है कि वह कई घंटे से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन बाद में आने वाले लोग उन्हें हटाकर लाइन में आगे खडे़ हो रहे हैं। इससे आपस में झगड़ हो रहे हैं।

केंद्र सरकार का पुतला फूंका, जाम लगाया

शामली में  बैंकों में कैश की किल्लत कम होने के का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को बैंक से रुपये नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे जाम कर दिया, इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। टिटौली में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में पिछले पंद्रह दिनों से कैश नहीं आ रहा है। जिस कारण गांव के लोग वहां रुपये लेने जाते हैं, लेकिन बैंक में कैश नहीं होने के चलते उनको वापस लौटना पड़ता है।

बृहस्पतिवार की सुबह भी लोग टिटौली में पहुंचे और वहां बैंक के बाहर जाम लगा दिया। मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर आदर्श मंडी एसओ साहब सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, जब तक ग्रामीणों ने जाम खोला।

झिंझाना रोड पर एसबीआई पर भी हंगामा 

शामली में झिंझाना रोड पर स्थित एसबीआई की शाखा करीब 11 बजे खुुली। सुबह से लाइन में लगे लोगों ने 11 बजे तक भी कर्मचारियों के न आने पर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में लोगों को कैश दिया गया, लेकिन वह भी जल्द ही समाप्त हो गया। उधर, नगर में कई एटीएम मशीनें नहीं चल रही हैं, जिस कारण लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते लोगों ने बृहस्पतिवार को मशीनों के न चलने पर शामली शहर तथा बनत में कई जगह जमकर हंगामा किया।


ग्राहकों में मारपीट

चौसाना। पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर ग्राहकों को कैश निकालने के लिए कई कई दिन तक लाइन में लगना पड़ रहा है। सोमवार को बैंक ने साधारण लाइन से पैसा दिया, जिसके बाद मंगलवार को टोकन वितरित कर दिए गए। बुधवार को ग्राहकों ने बैंककर्मियों पर दलालों को बिना टोकन के पैसा देने का आरोप लगाकर हंगामा कर जाम भी लगा दिया था। बृहस्पतिवार को टोकन व्यवस्था को बंद कर साधारण लाइन से पैसा दिया जाने लगा, जिससे फिर दलालों को राहत मिल गई। लंच टाइम में ग्राहक शांति से लाइन में बैठे थे। उसी दौरान लाइन में लगने को लेकर दो ग्राहकों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई, जिससे मौके पर मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। 

बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों का हंगामा 

कांधला। नोटबंदी के फैसले के बाद तीन सप्ताह बीत जाने पर भी बैंकों में कैश नहीं आ पा रहा है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा कांधला के पीएनबी शाखा में दो दिन से कैश नहीं आया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही बैंक के बाहर ग्राहकों की लाइनें लग गई। बैंक खुलने के घंटो बाद बैंक कर्मियों ने बताया कि आज भी कैश नहीं आया है। इस दौरान ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।


आरोप है कि बाद में बैंक कर्मियों ने ग्राहकों के रुपये भी जमा नहीं किए और बैंक बंद कर दिया। उधर, कोआपरेटिव बैंक में भी दो दिनों से कैश न आने के कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति में पुराने 500 रुपये में किसानों को खाद बीज नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी सहकारी समिति नहीं मान रही है। सहकारी समिति के अधिकारियों का कहना है कि कोआपरेेटिव बैंक में पुराने नोट जमा नहीं हो पा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed