{"_id":"6037eb178ebc3e150130cd58","slug":"people-suffering-due-to-increase-in-lpg-rate-shamli-news-mrt5272028100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की महंगाई की मार से आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की महंगाई की मार से आमजन बेहाल
विज्ञापन
रश्मि गर्ग
- फोटो : SHAMLI
रसोई गैस की महंगाई की मार से आमजन बेहाल
शामली/थानाभवन। रसोई गैस के आसमान छूते दाम आमजन के पसीने छुड़ा रहे हैं। एक महीने में तीसरी बार दाम बढ़ने से सिलिंडर की कीमत लगभग 799 रुपये पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार से रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये की वृद्धि लागू हो गई है।
करीब दो माह पहले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम 692 रुपये थे। बुधवार शाम को 25 रुपये की वृद्धि होने पर इसके दाम बढ़कर 799 रुपये हो गए हैं, जबकि सब्सिडी के नाम पर उपभोक्ताओं को कुछ नहीं मिल रहा है। रसोई गैस के बढ़ते दाम से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
ये बोले उपभोक्ता
रसोई गैस के नाम पर सरकार लोगों के साथ छलावा कर रही है। एकदम से रसोई गैस के दाम में अब 25 रुपये बढ़ाना कहां का इंसाफ है। गैस के नए दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।
विज्ञापन
-मीनू ऋषिराज
कुछ समय पहले तक गैस सिलिंडर करीब चार सौ रुपये का आता था और आज गैस के दाम 799 रुपये पहुंच गए हैं। इससे महिलाओं का घर चला पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
-रश्मि गर्ग
रसोई गैस के दामों ने पहले ही लोगों के पसीने छुटा रखे हैं अब ऊपर से पेट्रोल डीजल के दाम ने नौकरी करने वाले लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
-एकता रानी।
लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में सरकार को सोचना चाहिए। खास तौर पर मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है। रसोई गैस के दाम कम होने के बजाए बढ़ रहे हैं, इससे जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा।
-कल्पना शर्मा।
पहले ही महंगाई की मार से घर चलाना मुश्किल हो रहा था। अब फिर गैस के दाम बढ़ गए। ऐसे में रसोई का बजट बिगड़ गया है।
-सृष्टि।
सरकार को महंगाई नियंत्रित करने वाले कदम उठाने चाहिए। आए दिन पेट्रोल डीजल के बाद एक बार फिर गैस के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में घर का चलाना मुश्किल हो रहा है।
नूतन जैन।
इस तरह बढ़े रसोई गैस के दाम
25 फरवरी-25 रुपये।
14 फरवरी-50 रुपये।
एक फरवरी-25 रुपये।

मीनू ऋषिराज- फोटो : SHAMLI

एकता रानी- फोटो : SHAMLI

कल्पना शर्मा- फोटो : SHAMLI

नूतन जैन- फोटो : SHAMLI

सृष्टि- फोटो : SHAMLI