फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People stuck in jam throughout the day, facing trouble to reach the destination

दिनभर जाम में फंसे रहे लोग, मंजिल तक पहुंचने को झेली परेशानी

Thu, 27 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
People stuck in jam throughout the day, facing trouble to reach the destination
शामली में अजंता चौक पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : SHAMLI
शामली। भैयादूज के दिन शहर में दिनभर जाम के हालात रहे। जाम की वजह से लोग परेशान रहे। एक-दूसरे के यहां पहुंचने के लिए भाई-बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भैयादूज पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण शहर के बीच से गुजरने वाले मेरठ-करनाल हाईवे पर पूरे दिन जाम लगा रहा। इसके अलावा ट्रेन गुजरने के दौरान बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से हालात और ज्यादा बिगड़ गए। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे और गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिसकर्मी भी जाम के सामने असहाय नजर आए। एमएसके रोड स्थित धीमानपुरा फाटक पर वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण चालक अपने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने को मजबूर हुए। जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि भैया दूज पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने से सड़कों पर भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहकर यातायात व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन

ई-रिक्शा से बढ़ी समस्या
शहर की सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते ई-रिक्शा के चलते जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ गई। शहर में करीब 3000 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि 1500 अपंजीकृत ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। संकरे मार्ग पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलने से शहर में जाम के हालात बने रहते हैं। जिसके चलते शहर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

शामली में गुरुद्वारा तिराहे पर वाहनों से लगा जाम।

शामली में गुरुद्वारा तिराहे पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली गुरुद्वारा तिराहे पर जाम में फंसे वाहन।

शामली गुरुद्वारा तिराहे पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों से लगा जाम।

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed