फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People shivered by icy winds

सुबह बादल दिन में निकली धूप, हवा चलने से आम नागरिक ठिठुरे

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
People shivered by icy winds
शामली सर्दी में गुजरती महिला व युवती - फोटो : SHAMLI
बर्फीली हवाओं के चलने से कांप उठे लोग
विज्ञापन

शामली। जिले में मंगलवार सुबह कोहरा छाने और 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पिछले 24 घंटे में रात का पारा एक डिग्री लुढ़क गया। दिन का पारा स्थिर रहा। दिन का तापमान 16 और रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह 11 तक बादलों में सूरज छिपा रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

बढ़ती ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। कोहरा छाए रहने के कारण आवागमन के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालक दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। बर्फीली हवाओं के कारण लोग कांप उठे। अधिकतर लोग घरों में हीटर जलाकर बैठे रहे। बाहर बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शाम जल्द ही बाजार बंद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार को पाला पडने और शीतलहर चलनेे से रात का पारा चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
तिथि-- - अधिकतम -- --- न्यूनतम तापमान
09 जनवरी- 19- -10-
-10 जनवरी- 17- -7-
11 जनवरी- 16- -7-
12 जनवरी- 16- -6-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed