फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People satisfied with BJP's development policy: Ashok Kataria

भाजपा की विकास की नीति से जनता संतुष्ट: अशोक कटारिया

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People satisfied with BJP's development policy: Ashok Kataria
कांधला के गांव जसाल में लोगों को संबोधित करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया - फोटो : SHAMLI
भाजपा की विकास की नीति से जनता संतुष्ट: अशोक कटारिया
विज्ञापन

शामली, कांधला। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा का शासन आने के बाद चहुंमुखी विकास से आमजन लाभान्वित हुआ है। योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच तक पहुंचाने में सफल हुई है।
मंगलवार को पार्टी के सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह के जसाला स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे अशोक कटारिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार में आमजन विकास की नीति से पूरी तरह से संतुष्ट है। प्रदेश में पूर्व की सरकारों के शासन में जर्जर हो चुकी सड़कों का भाजपा सरकार ने तेजी के साथ निर्माण कराया। आमजन के लिए आवागमन को सुगम बनाया। एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के सुशासन में मजदूर, किसान, व्यापारी पूरी तरह से निर्भय होकर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश के अपराधी क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण ले रहे हैं। यह केवल योगी सरकार में ही संभव हो सका है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने जसाला में रोडवेज बसों के स्टॉपेज पर परिवहन मंत्री को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री जसाला व क्षेत्र के लोगों की मांग पर शीघ्र ही जसाला में रोडवेज डिपो या वर्कशॉप खोले जाने की मांग को पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नरेश चंद सैनी ने किया। इस दौरान सतेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, नामित सभासद नसंजय मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मि कांत जैन, सभासद जहांगीर, तरुण अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, प्रधान राजपाल सिंह, प्रधान मास्टर रणवीर सिंह, प्रधान चमन सिद्दीकी, अफजाल, पूर्व प्रधान वकील जंग, बबला सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed