फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People protested for not getting the benefits of the schemes

Shamli News: योजनाओं का लाभ न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2023 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Mar 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
People protested for not getting the benefits of the schemes
- विस्थापित कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कांधला। कस्बे की विस्थापित कॉलोनी में सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर दर्जनों महिला पुरुषों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल सहित सदर विधायक से शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फरनगर के दंगे में लाखों लोग बेघर हो गए थे। दंगों में घर से बेघर हुए सैकड़ों विस्थापित परिवारों ने कस्बे में आकर शरण ली थी। सैकड़ों लोगों ने कस्बे के आसपास कॉलोनियां बसाकर उनमें अपने मकान बना लिए थे। विस्थापित परिवारों का कहना है कि दस वर्ष से कॉलोनी में रह रहे लोगों को सरकार की योजनाओं का कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। विस्थापित कॉलोनी में कच्ची सड़क होने पर सड़कों पर जलभराव व कीचड़ फैला रहता है। विद्युत विभाग से शिकायत के बावजूद भी उनकी कॉलोनियों में आज तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे की इदरीश बेग विहार कॉलोनी के लोगों ने हंगामा प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रमजान का पवित्र महीना आने वाला है। उनकी बस्ती में बिजली की कोई भी व्यवस्था नहीं है, अंधेरा छाया रहता है। उनकी बस्ती में कोई सरकारी नल भी नहीं है। विस्थापित कॉलोनी के लोग आज भी दंगों का दंश झेल रहे हैं। बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित सदर विधायक प्रसन्न चौधरी से शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed