फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of the district have old connection with Ayodhya

Shamli News: अयोध्या से रहा जिले के लोगों का पुराना नाता

Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
People of the district have old connection with Ayodhya
शामली। अयोध्या में रामलला से शामली के लोगों का विशेष लगाव रहा है। विवादित ढांचा गिरने से पहले और बाद में जिले के लोगों ने अयोध्या पहुंचकर तिरपाल में रामलला के दर्शन किए थे। 33 साल पहले अयोध्या में गांव जैसा माहौल था। श्री रामलला विवादित ढांचे में थे। देश भर से शिला पूजन के लिए रखी गई थी। कल्याण सिंह मुख्यमंत्री पद से त्याग पर देने से पहले अपनी कैबिनेट के महत्वपूर्ण मंत्रियों के साथ अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ कैराना के पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री रहे बाबू हुकुम सिंह भी शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की कैबिनेट में गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा भी अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करके आशीर्वाद ले चुके हैं।
विज्ञापन


33 सालों मेंं बदल गई अयोध्या की तस्वीर
-लखनऊ रैली के बाद शामली के कार्यकर्ता पहुंचे थे अयोध्या
शामली। भाजपा से जुड़े एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 1991 में प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने के बाद लखनऊ में रैली आयोजित की गई थी। इसमें शामली समेत प्रदेश के सभी जिलों से बसें गई थीं। लखनऊ रैली में शामिल होने के बाद शामली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बस अयोध्या में पहुंची थी। वहां पर विवादित ढांचे में विराजमान श्रीराम लला के दर्शन किए। उनका कहना है कि 32-33 साल पहले अयोध्या साधारण गांव जैसी थी। सरयू नदी के पक्के घाट तक नहीं थे। देशभर से पूजित शिलाएं सरयू नदी के किनारे रखी थीं। पत्थर तराशी का कार्य चल रहा था। गत 6 दिसबर 1992 में विवादित ढांचा गिरने के बाद वर्ष 1993 में पुन: वह अयोध्या अपने साथियों के साथ गए थे। उस समय अयोध्या में श्रीरामलला तिरपाल में विराजमान थे।
विज्ञापन


-कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने कल्याण सिंह के साथ किए थे रामलला के दर्शन
शामली। पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की कई सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू हुकुम सिंह कल्याण सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने से पहले कल्याण सिंह अपनी कैबिनेट के खास मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे थे। रामलला के दर्शन करके आशीर्वाद लिया था। यूपी की कैबिनेट मंत्रियों में बाबू हुकुम सिंह भी साथ थे। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि उन्होंने भी अयोध्याम में श्रीरामलला के दर्शन करके आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



-75 हजार परिवारों को अक्षत का पहुंचा निमंत्रण
शामली। भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरी ओम पाठक बताते हैं कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से आए जिले के 75 हजार परिवारों को पूजित अक्षत का वितरण हो चुका है। इसमें अक्षत निमंत्रण पत्र के साथ दस ग्राम चावल का पैकेट, श्री राम मंदिर का चित्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed