फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of the Dalit community wrote on their houses that they had migrated due to fear of the oppressors

Shamli News: दलित समाज के लोगों ने घरों पर लिखा दबंगों के डर से पलायन

Tue, 17 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People of the Dalit community wrote on their houses that they had migrated due to fear of the oppressors
सख्त कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय पर पहुंचे बलहेडा गांव के लोग। सोशल मीडिया
झिंझाना। गांव बलहेड़ा से अपहरण के बाद व्यक्ति को रेत में दबाने के मामले में पुलिस की लापरवाही से पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की मामूली धाराओं में चालान कर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने घर के बाहर पलायन लिख दिया है। पीड़ित पक्ष और अन्य लोग सोमवार को कार्रवाई की मांग को लेकर गले में तख्तियां डालकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे। एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना था कि आरोपियों ने पहले जितेंद्र का अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए जिंदा दफनाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। दिए शिकायती पत्र में बल्हेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले घर से जितेंद्र को धोखे से बुलाकर गांव के ही सद्दाम व अन्य ने जितेंद्र को बंधक बनाया था और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे रेत में दबाकर हुए मौके से भाग गए थे। उसका आधा शरीर रेत के अंदर जबकि आधा बाहर था। आरोप है कि पुलिस मामले में खानापूर्ति कर रही है। अब उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। पुलिस के सुनवाई नहीं करने के कारण अब घरों पर उन्होंने पलायन की बात लिख दी है। गले में टांगी तख्ती पर लिखा था कि दबंगों के कारण पलायन।
विज्ञापन

हालांकि एसपी ने पीड़ितों की बात सुनी और एसओ झिंझाना को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed