फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of many villages upset due to dilapidated roads

जर्जर रास्तों से कई गांवों के लोग परेशान

Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People of many villages upset due to dilapidated roads
अभिषेक भारद्वाज - फोटो : SHAMLI
जर्जर रास्तों से कई गांवों के लोग परेशान
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ से काजीपुरा तक मार्ग लंबे अरसे से खस्ता हालत में है। जिसके चलते कई गांव के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समय गन्ना ढुलाई का कार्य चल रहा है। जर्जर रास्ते पर वाहन पलटने का डर रहता है। वहीं गांव पठानपुरा से नौजल मार्ग का खड़ंजा काफी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग की लंबाई लगभग 900 मीटर है। आरोप है कि जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी निर्माण नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने दोनों मार्गों का निर्माण कराने की मांग की है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
मनीष भारद्वाज ने बताया इस सड़क में में 2-3 फीट जगह -जगह गहरे गड्ढे बन रहे। जिस पर यातायात साधन गुजरना दुश्वार हो गया है।
आशीष शर्मा ने बताया इस सड़क पर लोगों को आने जाने में समस्या रहती है। उन्होंने बताया यह रास्ता लगभग 2 किलोमीटर तक खस्ता हालत में है।
अभिषेक भारद्वाज का कहना है अब खेतों से गन्ना ढुलाई का कार्य चल रहा है। जिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी के पलटने का डर रहता है।
राजीव शर्मा का कहना है इस रास्ते पर कार मोटरसाइकिल अन्य वाहन चालकों को भी गुजरने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सुमित पंडित ने बताया यह सड़क लगभग 2006 में पहले बनी थी। बारिश के समय पूरी सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। जिस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।
सन्नी भारद्वाज ने बताया इस रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार बनवाने की मांग की है। केवल जनप्रतिनिधि आश्वासन देते हैं।
शुभम शर्मा ने गांव पठानपुरा में एक दूसरा रास्ते पर 1999 से खड़ंजा लगाया था। जिसकी लंबाई 900 मीटर है। आज तक यह सड़क खस्ता हालत में है।

आशीष शर्मा

आशीष शर्मा- फोटो : SHAMLI

सुमित पंडित

सुमित पंडित- फोटो : SHAMLI

पठानपुरा से राझड़ जाने वाले रास्ते की हालत

पठानपुरा से राझड़ जाने वाले रास्ते की हालत- फोटो : SHAMLI

राझड़ से काजीपुरा जाने वाले रास्ते की हालत

राझड़ से काजीपुरा जाने वाले रास्ते की हालत- फोटो : SHAMLI

राझड़ से काजीपुरा जाने वाले रास्ते की हालत

राझड़ से काजीपुरा जाने वाले रास्ते की हालत- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed