फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of Kashmir and Gujarat are liking the utensils made in Shamli

Shamli News: कश्मीर और गुजरात वालों को भा रहे शामली में बने बर्तन

Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
People of Kashmir and Gujarat are liking the utensils made in Shamli
शामली। शहर के बने स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तनों की मांग लगातार बढ़ रही है। यहां बना बर्तन यूपी के 40 जिले में पहुंच रहा है। उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, जम्मू कश्मीर में भी शामली के बर्तनों की मांग बढ़ी है। जिससे शहर के उद्यमी खुश हैं। जिले में 30- 35 फैैक्ट्ररी चल रही हैं। इनसे डेढ़ सौ करोड़ सालाना टर्न ओवर होता है। शामली का बर्तन उद्योग काफी प्रसिद्ध है। यहां पीतल, तांंबा के बाद स्टील और एल्यूमिनियम का कारोबार बढ़ा है। बर्तन उद्योग से संबंधित करीब 35 फैक्टरियां जिले में हैं। इनमें प्रेशर कूकर, बर्तन, कुएं, डिब्बे आदि कई आइटम बनते हैं। दुर्गा नवरात्र से दीपावली तक बर्तनों की काफी अधिक मांग रहती है। कारोबारी विनीत संगल ने बताया कि स्टील के बने लंच बाॅक्स तैयार करके हरियाणा के रेवाड़ी, पंजाब के लुधियाना में बिक्री के लिए जाते हैं। यहां पर अच्छी खासी मांग रहती है।
विज्ञापन

एल्यूमिनियम बर्तनों के उद्यमी कुलदीप शर्मा, उद्यमी अनुज गोयल बताते हैं कि उनकी फैक्टरी में भिगौना, पतीली, कढ़ाई, बर्तन, चायदान, प्रेशर कूकर आदि बर्तनो की यूपी कानपुर, इटावा, लखनऊ, सहारनपुर और यूपी के चालीस जिलों में हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार में भी काफी बर्तन जाते हैं।
विज्ञापन

15 लीटर प्रेशर कुकर की जबर्दस्त मांग : अएक लीटर से लेकर 15 लीटर तक प्रेशर कुकर तैयार होते है। स्टील बर्तन उद्यमी विनीत गोयल बताते हैं कि स्टील के बाल्टी और भिगौना की मांग लगातार बढ़ रही है। एल्यूमिनियम के बड़े-बड़े 50 किलो सामान रखने के भिगौने यहां रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed