फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of Karaana failed to make Modi's tantra mantra: Jayant

कैराना की जनता ने मोदी के तंत्र मंत्र फेल कर दिए : जयंत

Tue, 10 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 10 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
People of Karaana failed to make Modi's tantra mantra: Jayant
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सांसद तबस्सुम हसन का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जनता की ताकत और भाईचारे की एकता ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंत्र मंत्र को फेल कर दिया। जाट मुस्लिम भाईचारे का रिश्ता सदियों पुराना है, जिसे कभी खत्म नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के नाम पर केंद्र सरकार उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है।
विज्ञापन
सोमवार को जेजे फार्म में कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन की जीत पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना की जीत की हीरो क्षेत्र की जनता है। क्षेत्र की जनता ने उंगली दिखाने वालों को सबक सिखाना भी जानती है और हाथ और पैर भी तोड़ना भी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार करोड़ों रुपये के पैकेज की बात कहकर झूठी वाहवाही बटोर रही है, जबकि चीनी मिलों ने किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया है। पैकेज से एक भी किसान को फायदा नहीं मिला। एमएसपी लागू करने में खेल किया जा रहा है, किसानों को फसलों की लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों को मंडी के भाव के मुताबिक फसलों का दाम मिलना चाहिए। किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई जा रही है, उनका फायदा उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना में आम जनता को कोई लाभ होने वाला नहीं है। अस्पतालों में दवाओं और डाक्टरों की व्यवस्था तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों में भर्ती के लिए युवाओं से रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है, जिसे बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित कैराना सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की ताकत मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह ने भाईचारे की जो नींव रखी थी, उसे कायम रखने के लिए हमेशा आपके साथ हूं। कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, विधायक नाहिद हसन, सपा एमएलसी संजय लाठर, रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अनिल चौधरी, बाबा सूरजमल, बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय सिंह कालखंडे, पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल सिंह, शाहनवाज राणा, सपा नेता रुद्रसेन, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, कांग्रेेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रमुख वाजिद अली, जिला गन्ना परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय मलिक, सर्वेश सिभांलका आदि मौजूद रहे।
बिजली दर का करें विरोध, घेरेंगे बिजलीघर : जयंत शामली। सोमवार को जब शामली में धन्यवाद सभा हुई, तो उसमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। गन्ना मूल्य भुगतान और फसलों के वाजिब दाम का मुद्दा उठाकर किसानों की पीड़ा व्यक्त की। साथ ही बिजली की बढ़ी दर के खिलाफ भी बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत खराब है, ऐसे में बिजली की बढ़ी दरें जख्मों पर नमक छिड़क रही हैं। बढ़ी हुई बिजली की दरों के मुताबिक भुगतान नहीं करेंगे, बल्कि विरोध किया जाएगा। विद्युत निगम में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है, इसलिए इस विभाग के अधिकारियों में 440 वोल्ट का ऐसा करंट दौड़ाएंगे कि तबीयत ठीक हो जाएगी। 12 अगस्त को प्रदेश के सभी बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। जनता से आह्वान करते हुए कहा कि हमारे इस आंदोलन में साथ रहना है।
चारों पार्टियों के लगाए झंडे धन्यवाद सभा में रालोद, सपा, कांग्रेस और बसपा के झंडे भी लगाए गए। साथ ही भाषण के दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी धन्यवाद किया। साथ ही निषाद पार्टी, आम आदमी पार्टी और वाम दलों की समर्थन पर भी बधाई दी। मंच पर रालोद, सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन बसपा के नेता नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed