फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People of Gathwala Khap will not be included in Kakra's Panchayat: Rajendra Singh

काकड़ा की पंचायत में शामिल नहीं होंगे गठवाला खाप के लोग: राजेंद्र सिंह

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
People of Gathwala Khap will not be included in Kakra's Panchayat: Rajendra Singh
शामली क्षेत्र के बहावडी में आयोजित पंचायत में बोलते बाबा राजेन्द्र मलिक - फोटो : SHAMLI
शामली। गठवाला खाप के गांव बहावड़ी में हुई ग्रामीणों की पंचायत में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर के काकड़ा में रविवार को होने वाली पंचायत में खाप के लोग शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बहावड़ी में प्रधान प्रतिनिधि बंटी चौधरी के आवास पर हुई पंचायत में पहुंचे बाबा राजेंद्र सिंह मलिक का ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंचायत में समाज सुधार के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। बंटी चौधरी ने बताया कि पंचायत में रविवार को काकड़ा में होने वाली पंचायत को लेकर निर्णय लिया गया कि पंचायत में गठवाला खाप के लोग शामिल नहीं होंगे और न ही कोई व्यक्ति पंचायत में जाएगा। उन्होंने खाप के लोगों से भी कहा कि काकड़ा में बालियान खाप के लोग पंचायत कर रहे हैं, उस पंचायत से हमारा कोई मतलब नहीं है और गठवाला खाप के लोगों का जाना ठीक नहीं है। पंचायत में पू्र्व प्रधान कृष्णपाल, शीशपाल, ब्रजपाल, महिपाल, संजीव, करतार सिंह, हरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल,महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह, पदम सिंह, राजवीर, देवेंद्र, शिवचरण सिंह, सहदेव सिंह, मनोज, कालूराम और रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed