फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People immersed in New Year celebrations in the district

Shamli News: जिले में नए साल के जश्न में डूबे लोग

Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
People immersed in New Year celebrations in the district
शामली में कैराना रोड पर नव साल की पूर्व की संध्या पर झुमती महिलाएं । संवाद
शामली। पूरा शहर मंगलवार को नए साल 2025 की मस्ती में डूबा नजर आया। होटलों, रेस्टोरेंट में लोगों ने खूब डांस करते हुए मस्ती की। घड़ी में जैसे ही 12 बजे तो महफिल की रौनक ओर ज्यादा बढ़ गई। शहर के फव्वारा चौक, कैराना रोड, माजरा रोड के पास युवा डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। देर रात तक युवाओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सुइया एक हुई तो सड़कों पर दिन जैसा नजारा छा गया। साल 2024 की आखिरी शाम गुजरने के बाद हर आम और खास नववर्ष के जश्न में डूब गया। धमाकेदार संगीत से नववर्ष 2025 का आगाज किया गया। डीजे की धुन पर कदम खुद ही थिरकने को मजबूर हो गए। पूरा वातावरण आतिशबाजी की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर के साथ एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। शहर के कैराना रोड, दिल्ली रोड, मुख्य मार्ग पर स्थित होटलों और रेस्तराओंं में जश्न जैसा माहौल छा गया। कपल्स डांस भी हुआ। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए साल के आगमन पर पार्टियां हुई और केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल को यादगार बनाने के लिए कोई पहुंचा अयोध्या तो कोई पहुंचा मनाली
नर्व वर्ष की तैयारियों को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। युवा नए साल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, जिसके चलते शामली के विनीत गोयल, पत्नी वैशाली गोयल के साथ मनाली गए हुए हैं। वह नए साल को यादगार मनाते हुए दो जनवरी को लौटेंगे। शामली के कबाड़ी बाजार से पुशांत जैन पत्नी आंचल जैन व साथी नवनीत मित्तल पत्नी साक्षी के साथ अयोध्या राम मंदिर में गए हुए थे। जहां वह पूरे वर्ष अच्छे से गुजरने के लिए प्रार्थना की।
युवतियों की पहली पसंद बने टेडी बियर
गिफ्ट की दुकानों पर युवतियों की पहली पसंद टेडी बियर रहे, वहीं वॉच व डिजाइनर गिफ्ट्स युवकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जिनकी कीमत 200 से 2000 रुपये तक रही। न्यू ईयर विशिंग टेडी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इनको छूने से ही न्यू ईयर विश की आवाज सुनाई देती है।

केक के ऑर्डर भी बुक
नववर्ष का जश्न अधिकांश लोगों ने केक काटकर मनाया। नववर्ष को लेकर लोगों ने पहले ही बेकरी जाकर केक ऑर्डर करा रखे थे। बेकरी संचालक सन्नी ने बताया कि नए साल के लिए चॉकलेट, बटर स्कॉच केक की अधिक मांग रही। केक पर बाय बाय 2024 लिखने का पूरा क्रेज दिखा। कारीगर सुबह से ही केक बनाने की तैयारी में जुट गए थे।

शामली में  कैराना  रोड पर  नव साल की पूर्व की संध्या पर झुमती महिलाएं । संवाद

शामली में कैराना रोड पर नव साल की पूर्व की संध्या पर झुमती महिलाएं । संवाद

शामली में  कैराना  रोड पर  नव साल की पूर्व की संध्या पर झुमती महिलाएं । संवाद

शामली में कैराना रोड पर नव साल की पूर्व की संध्या पर झुमती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed