फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People got relief from the heat due to drizzle, the weather became pleasant

Shamli News: बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से मिली राहत, मौसम बना सुहाना

Tue, 15 Aug 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
People got relief from the heat due to drizzle, the weather became pleasant
- तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की आई कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह को आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

जिले में कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तेज चिलचिलाती धूप में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छाए रहे। बादलों को देखकर तेज बारिश की उम्मीद हो रही थी, लेकिन दोपहर को जिले में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर में बूंदाबांदी के बाद शाम चार बजे कुछ समय के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। रात में भी बारिश होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed