फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People got relief from heat due to clouds covering the whole day

Shamli News: दिनभर छाये रहे बादलों से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Tue, 12 Aug 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
People got relief from heat due to clouds covering the whole day
शामली। जिले में सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव न आने से स्थिर बना रहा।
विज्ञापन

जिले में मौसम रोज बदल रहा है। रविवार सुबह धूप निकली थी और दोपहर में बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद उमस बनने से लोग गर्मी में परेशान रहे। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। दिनभर बादल छाये रहने से धूप नहीं निकली। धूप न निकलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed