{"_id":"68224ae07cb3c6e5900ce3b6","slug":"people-from-haryana-accused-of-assault-and-firing-shamli-news-c-26-1-sal1002-141810-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा के लोगों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा के लोगों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। यूपी हरियाणा सीमा विवाद के चलते नवंबर 2024 में हरियाणा के दबंगों द्वारा यूपी के किसानों की फसल काटने व मारपीट करते हुए फायरिंग करने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गढ़ी रामकौर निवासी श्याम सिंह ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी तथा डुंडुखेड़ा के किसानों की जमीन यमुना खादर क्षेत्र में है। जिस पर उनका गांव सहपत के ग्रामीणों से मुकदमा चल रहा है। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश न्यायालय से उक्त भूमि पर स्टे भी है। पिछले कुछ सालों से हरियाणा के थाना सनौली के गांव नन्हेड़ा के लोग उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं तथा यूपी के किसानों की फसल बर्बाद कर जाते हैं।
हरियाणा के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी किसानों को डरा धमका कर भगा देते हैं। 21 नवंबर 2024 दोपहर करीब दो बजे अशोक, संसार, शिवचरण, पहल सिंह व 10-12 अज्ञात निवासीगण नन्हेड़ा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा हाथों में लाठी डंडे लेकर आए तथा गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग करते हुए भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया। उक्त भूमि को यूपी के किसान 50-60 सालों से बोते चले आ रहे हैं। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।