फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People demonstrated at the power station against the officials of the Electricity Corporation

Shamli News: विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ लोगों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

Sat, 28 Sep 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated at the power station against the officials of the Electricity Corporation
झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में स्मार्ट मीटर लगने के विरोध में पंचायत करते ग्रामीण। संव
गढ़ीपुख्ता/ बिडौली। बेवजह छापामारी कर ग्रामीणों को परेशान करने, स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों, लोगों ने हथछौया बिजलीघर पर पहुंचकर धरना दिया। इसके अलावा खानपुर कलां गांव में पंचायत कर लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम हाथछोया में बिजलीघर पर किसान मजदूर संगठन पूरन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह पुंडीर ने कहा कि बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। संविदा पर तैनात बिजली कर्मचारियों का ट्रांसफर दूसरे बिजलीघर पर करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि मीटर खराब होने पर बिजली बिल की समस्या होती है। पहले मीटर को ठीक किया जाए, इसके बाद ही उपभोक्ता से बिल लिया जाए। कहा कि यदि रात में कोई भी कर्मचारी छापामारी करने आता है तो किसान उसका विरोध करेंगे। मजदूर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। एक्सईन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों में अनिल तोमर, राहुल चौधरी, संजय कुमार, लोकेश राणा, चरण सिंह तोमर, राजपाल, गौरव शर्मा, कंवर तोमर, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में किसान एकता केंद्र एवं मजदूर सहायता समिति द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 28 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन गांव खानपुर कला के लोगों द्वारा किया जाएगा। पंचायत में स्मार्ट मीटर का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया। निर्णय लिया गया कि किसी भी सूरत में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
आरोप लगाया कि रात-दिन विद्युत निगम छापे के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती। मौके पर राजा, प्रीतम सिंह, विनोद कुमार, सन्नी मास्टर, भूपेन्द्र, राजपाल, रामसेवक, रामचरण,रवि कुमार, कमल, विकास आदि शामिल रहे।

- स्मार्ट मीटरों के विरोध में किया प्रदर्शन

फोटो
गढ़ीपुख्ता। मालैंडी गांव के बिजलीघर पर ताना गांव के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। लोगों ने स्मार्ट मीटरों का विरोध किया।
ग्राामीणों ने कहा कि स्मार्ट मीटरों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। जिस भी उपभोक्ता के बिल गलत हो रहे हैं उनके बिल ठीक कराए जाएं। मीटर रीडिंग प्रति महीने लेनी होगी। विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी गांव में जाने के बाद किसी महिला एवं व्यक्ति के साथ गलत भाषा से बात नहीं करेगा इस दौरान राजेंद्र सिंह, मोनू कुमार, आदित्य, राजाखेवाल, नीतीश, राजवीर, नरेंद्र, सागर चौधरी, राजेंद्र सिंह, सोमिन, वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed