फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People created ruckus on the third day also in protest against the liquor contract

Shamli News: शराब के ठेके के विरोध में तीसरे दिन भी लोगों ने किया हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
People created ruckus on the third day also in protest against the liquor contract
कांधला में नवीन सब्जी मंडी के पास शराब का ठेका खुलने पर हंगामा करते कॉलोनी के लोग । संवाद
कांधला। नगर के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप शराब ठेका खुलने के विरोध में तीसरे दिन भी मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हाल ही में शराब का ठेका खोलने से बस्ती के लोग नाराज हैं। कई बार अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की जा चुकी है। तीसरे दिन भी कोई समाधान नहीं हुआ तो लोग फिर से सड़क पर आ गए। लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि शराब का ठेका नियमों को ताक पर रखकर खोला जा रहा है। शराब के ठेके के निकट एक तरफ मंदिर है तो दूसरी तरफ मस्जिद है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग के द्वारा शराब ठेका खोलने की अनुमति दी गई है। ठेका खुलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शराब ठेका खुलने से उनके मोहल्ले में शराबियों का जमावड़ा लगा रहेगा। मोहल्ले के लोगो ने ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed