फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People complain of scorching sun and heat waves

Shamli News: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग बिलबिलाएं

Fri, 31 May 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
People complain of scorching sun and heat waves
शामली माजरा रोड पर धूप से बचने के लिये सिर पर कपडा ढक कर जाते युवक
शामली। जिले में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रहा है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल बना हुआ है। सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई और दोपहर में तो मानो सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। इसके चलते लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न होने के कारण 44 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, रात और दिन में बिजली की कटौती होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों काे बेहाल किया। लोग गर्मी में बिलबिला उठे। दोपहर के समय तो आसमान से सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। गर्मी के कारण लोग दोपहर में बाहर नहीं निकल सके। इससे बाजार सूने पड़े रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

उधर, बिजली की अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। दिन और रात में करीब सात घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। कई स्थानों पर फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी में और ज्यादा परेशान रहे। गर्मी में हालात ये बने हैं पंखे व कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं और लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed