{"_id":"67476f755407a99179080504","slug":"people-broke-the-right-road-and-stopped-the-work-shamli-news-c-26-1-sal1002-132466-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठीक सड़क को तोड़ा लोगों ने काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठीक सड़क को तोड़ा लोगों ने काम रुकवाया
Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। बुधवार सुबह मोहल्ला कानून गोयान में नगर पंचायत ठेकेदार के लोगों ने सड़क बनाने के लिए उसे तोड़ना शुरू कर दिया तो लोगों ने काम रुकवा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि यह सड़क दो साल पहले बनी थी और उसकी हालत ठीक है। बेवजह इसे तुड़वाया जा रहा है।
लोगों का कहना था कि आए दिन सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण परेशानी होती है। डाॅ गजराज सिंह, विकास शर्मा, राहुल गोयल, राजकुमार, भूपेंद्र मित्तल आदि ने बताया कि दो वर्ष पहले बनी ठीक हालत वाली सड़क को नगर पंचायत ठेकेदार के लोग तोड़ रहे थे। मोहल्ले वासियों ने विरोध कर मौके से भगा दिया। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर मजबूत सड़क को तोड़कर सरकारी रुपये को खर्च किए जाने का आरोप लगाते हुए आलाधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी।