{"_id":"66395b1b6f2c34e33a0231b4","slug":"people-are-troubled-due-to-heat-and-heat-mercury-reaches-40-degree-celsius-shamli-news-c-26-1-sal1002-120682-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्मी और लू के कारण परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्मी और लू के कारण परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री सेल्सियस
Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
शामली। पिछले कई दिन से लोगों को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को भी गर्मी और लू के कारण दिनभर लोग परेशान रहे। उधर, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। वायरल, नजला, जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले चार दिन से अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय लोगों ने घर से बाहर निकलना ही बंद दिया है। सोमवार को तो दिन निकलते ही सूर्यदेव ने अपना उग्र रुप दिखाना शुरू कर दिया था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार का भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था। गर्म हवाओं के कारण भी लोग दिनभर परेशान रहे। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. अंजू जोधा के अनुसार, एक दिन की छुट्टी के कारण सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रही। बताया कि अस्पताल में बच्चों में डायरिया, बड़ों में नजला, जुकाम, त्वचा के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 500 से अधिक की ओपीडी हो रही है। लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।