{"_id":"68f7da42440a92193e07ea98","slug":"people-are-troubled-by-traffic-jams-in-the-city-during-the-festive-season-shamli-news-c-26-1-sal1002-151996-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: त्योहारी सीजन में शहर में जाम से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: त्योहारी सीजन में शहर में जाम से परेशान लोग
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दीपावली और त्योहारी सीजन के चलते शामली शहर मंगलवार को पूरी तरह जाम में फंसा रहा। शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही नए बाजार और बड़ा बाजार में भी वाहन चलाना मुश्किल हो गया। लंबी कतारों में फंसे वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग गए।
शहर में जाम का सबसे बड़ा असर धीमानपुरा फाटक बंद रहने से पड़ा। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पहले ही जाम की समस्या को लेकर यातायात प्रभारी को सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन त्योहार के दौरान भी जाम पर काबू नहीं पाया जा सका। शिव चौक, फव्वारा चौक, भिक्की मोड़, धीमानपुरा फाटक और गुरुद्वारा तिराहा पर दिनभर गाड़ियों की लंबी कतारें रहीं।
लोगों का कहना है कि जाम का मुख्य कारण सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण और नगर पालिका की ओर से कार्रवाई का अभाव है। त्योहारी सीजन में कई दुकानदार सड़क किनारे सामान रखकर बिक्री कर रहे हैं, जिससे सड़कों पर चलने की जगह बहुत कम रह गई।