फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are troubled by the terror of monkeys, the department is not paying attention.

Shamli News: बंदरों के आतंक से लोग परेशान, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Mon, 01 Jun 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the terror of monkeys, the department is not paying attention.
मेरी आवाज सुनोजलालाबाद में मकान की छत पर बैठे बंदर। संवाद
जलालाबाद। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर सामान में तोड़फोड़ कर रहे हैं, कपड़े उठा ले जाते हैं और रसोई में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां तक कि लोगों पर हमला कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार बंदरों के झुंड आधी रात को छतों और घरों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल के दिनों में कई लोग बंदरों के हमलों में घायल भी हो चुके हैं। डर के कारण बच्चों ने बाहर खेलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बबली सैनी ने बताया कि दिन तो छोड़िए अब रात में भी छत पर जाने में डर लगता है। बंदर रसोई में घुस आते हैं और उन्हें भगाने की कोशिश करने पर हमला कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बंदरों के कारण बच्चों और परिवार की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी ने बताया कि घर की रसोई में बंदर खिड़की और दरवाजों से अंदर घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। ऐसे में घर में सामान सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है।
बबीता देवी का कहना है कि सुबह-शाम छत पर टहलना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड को देखकर डर लगने लगा है। उन्होंने बताया कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब वे लोगों पर हमला भी करने लगे हैं।
मंजू सैनी ने बताया कि पहले लोग घरों के बाहर बैठकर समय बिताते थे, लेकिन अब बंदरों के डर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के कारण घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा ताकि कस्बेवासियों को राहत मिल सके। - जयवीर शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed