फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are suffering from extreme heat and scorching heat

Shamli News: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से बिलबिलाए लोग

Thu, 30 May 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from extreme heat and scorching heat
शामली। जिले में प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग बिलबिला रहे हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान और साथ में गर्म हवा से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। दोपहर में तो लोगों का चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी में पंखे कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। दिन में लोगों को गर्मी में चैन नहीं मिल रहा है तो रात गर्म होने के कारण नींद नहीं ले पा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है जबकि रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गर्मी में हालत ये है कि पंखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। सुबह आठ बजे से ही सूरज तपना शुरू हो जाता है और गर्म हवा चलने लगती है। दोपहर को तो प्रचंड गर्मी पड़ने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग घरों में ही रहे। जरूरी काम से बाहर निकले तो मुंह व सिर पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा। दुपहिया वाहनों पर भी लोग सिर व मुंह पर कपड़े लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। दोपहर में गर्मी के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजार सूने पड़े रहे। शाम को पांच बजे के बाद बाजार में लोगों की आवाजाही होने से चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed