फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are suffering due to sun and humidity, temperature reached 37 degrees

Shamli News: धूप और उमस से लोग बेहाल, तापमान पहुंचा 37 डिग्री पर

Mon, 29 Jul 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 29 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to sun and humidity, temperature reached 37 degrees
शामली में कपाडा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिला
शामली। जिले में सुबह से ही निकली तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप के कारण जिले के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में तेज बारिश न होने के कारण लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। दो दिन पहले हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद से धूप व उमस लगातार बनी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप के साथ ही मौसम में उमस बनी रही। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने की चिपचिपाहट से परेशान रहे। दोपहर में गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

दोपहर में सड़काें व बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। उधर, सुबह से ही धूप निकलने के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed