{"_id":"688a6695069b07bc620c0a25","slug":"people-angry-with-waterlogging-in-ward-three-picked-up-brooms-shamli-news-c-26-1-sal1002-146697-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वार्ड तीन में जलभराव से नाराज लोगों ने उठाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वार्ड तीन में जलभराव से नाराज लोगों ने उठाई झाड़ू
विज्ञापन
कांधला। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों का सब्र आखिर जवाब दे गया। वार्ड वासियों ने खुद ही सफाई अभियान चलाकर कीचड़ और गंदगी को हटाया। साथ ही नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
मोहल्ला रायजादगान स्थित मायावती इंटर कॉलेज (बंजारों वाली) के पास लंबे समय से नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही थी। बरसात के मौसम में यह लापरवाही भयंकर जलभराव और कीचड़ का कारण बन गई। गली में भरे गंदे पानी और बदबू के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। मजबूरन मोहल्ले के लोगों ने खुद ही नालियों और सड़कों की सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सफाई अभियान के दौरान नागरिकों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपने स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं, नगर पालिका को पत्र भेजकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी की गई है।
सफाई अभियान में मुस्तफा, शाकिर, शहजाद, वसीम, अशरफ, पूर्व सभासद महताब जंग, नसीम, साबिर, रजा, आबिद, साजिद आदि मौजूद रहे।