फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Payment not done according to roster, DM angry

रोस्टर के अनुरूप नहीं हुआ भुगतान, डीएम नाराज

Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Payment not done according to roster, DM angry
शामली। जिले की चीनी मिलों द्वारा रोस्टर के अनुरूप किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने चीनी मिलों के अफसरों को नए गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिए है। बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2020-21 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान एवं आगामी पेराई सत्र 2021-22 के संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने पेराई सत्र 2020-21 शामली-ऊन और थानाभवन चीनी मिलों की किसानों को किए गए गन्ना भुगतान और बकाया गन्ना की स्थिति की जानकारी दी गई। बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 366.46 करोड़ के सापेक्ष 207.85 करोड़ का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 337.10 करोड़ के सापेक्ष 226.40 एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 439.40 करोड़ के सापेक्ष 206.85 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2020-21 का भुगतान के संबंध में तय किए गए बकाया गन्ना मूल्य भुगतान रोस्टर के अनुसार भुगतान न करने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। सभी चीनी मिलों के अफसरों को पेराई सत्र 2020-21 का शत प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाले अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हैंड विजित जैन, एकाउंट थानाभवन चीनी मिल से यूनिट हैड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, एकाउंट हैड सुभाष बहुगुणा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत, एकाउंट हैड विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed