फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paying penalty, government treasury

यातायात नियमों का हो रहा उल्लंघन, भर रहा सरकारी खजाना

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paying penalty, government treasury
शामली साहरनुर तिराहे पर चैकिग करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार ने जुर्माने की राशि दो से तीन गुना बढ़ा दी गई है। वाहनों के चालान होने पर सरकारी खजाना बढ़ रहा है। यातायात और थाना पुलिस ने जुलाई माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान कर करीब 54 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों का हाल देखा। कहीं-कहीं पुलिसकर्मी चालान करते मिले तो कहीं यातायात व्यवस्था संभालते हुए मिले।
विज्ञापन

विजय चौक, समय दोपहर साढ़े 12 बजे
यातायात पुलिस के एचसीपी वीरेंद्र सिंह यादव दो होमगार्ड के साथ एक बाइक का चालान करते मिले। एचसीपी ने बताया कि उन्होंने छह दुपहिया वाहनों के ई-चालान किए हैं।
विज्ञापन

अजंता चौक, दोपहर 12.45 बजे
यातायात पुलिसकर्मी विपिन पूनिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। वहां पर किसी वाहन का चालान नहीं किया जा रहा था। पुलिसकर्मी ने एक बाइक सवार को मुंह पर मास्क न लगाने पर टोका। इसके बाद बाइक सवार ने कपड़े से मुंह को ढका। पुलिसकर्मी ने बताया कि दरोगा प्रदीप कुमार ने सुबह कई वाहनों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड बाईपास तिराहा दोपहर एक बजे
बुढ़ाना रोड बाईपास पर न तो यातायात पुलिस थी और न ही थाना पुलिस थी। सभी वाहन बे-रोकटोक इधर से उधर दौड़ रहे थे।
गुरुद्वारा तिराहा, 1.15 बजे
यातायात पुलिस के कांस्टेबल हरेंद्र सिंह व दो होमगार्ड के साथ मौजूद मिले। हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें चालान करने का अधिकार नहीं है। इससे पहले सुबह की ड्यूटी में एचसीपी प्रदीप कुमार व एचसीपी परमेंद्र द्वारा 12 वाहनों के ई चालान किए गए।
एसटी तिराहा, दोपहर 1.30 बजे
शामली का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सहारनपुर के एआरटीओ सतीश कुमार वाहनों का चालान करते हुए मिले। उन्होंने बताया कि 12 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं।
--
जुलाई माह में वाहन चालान की स्थिति
बिना हेलमेट- 917
मौके पर डीएल न मिलना- 987
बिना डीएल वाहन चलाना- 572
बिना सीट बेल्ट- 504
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी- 483
प्रदूषण- 95
नो पार्किंग- 72
वाहन चलाते मोबाइल पर बात करना- 62
प्रेशर हॉर्न- 12
--
यातायात निदेशालय की तरफ से जनपद में यातायात पुलिस को 20 बॉडी वार्न कैमरे और ई चालान के 20 मोबाइल मिले हैं। यातायात पुलिसकर्मी ई चालान करते समय इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। वाहनों के चालान लगातार हो रहे हैं। ई-चालान करने पर स्वयं ही निर्धारित जुर्माना लग जाता है।

-भंवर सिंह, यातायात प्रभारी।

शामली अजंत्ता चौक पर बाइक सवार को रोक कर पुछताछ करता ट्रेफिक पुलिस का सिपाही

शामली अजंत्ता चौक पर बाइक सवार को रोक कर पुछताछ करता ट्रेफिक पुलिस का सिपाही- फोटो : SHAMLI

शामली साहरनुर तिराहे पर चैकिग करते पुलिसकर्मी

शामली साहरनुर तिराहे पर चैकिग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली धीमानपुरा फाटक पर बाईक सवार युवको की चैकिंग यातायात पुलिस के कर्मचारी

शामली धीमानपुरा फाटक पर बाईक सवार युवको की चैकिंग यातायात पुलिस के कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली धीमानपुरा फाटक पर बाईक सवार युवको की चैकिंग यातायात पुलिस के कर्मचारी

शामली धीमानपुरा फाटक पर बाईक सवार युवको की चैकिंग यातायात पुलिस के कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed