फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Payal tops in poster competition on Tiger Conservation Day

बाघ संरक्षण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में पायल अव्वल

Fri, 29 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Payal tops in poster competition on Tiger Conservation Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाघ संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। बाघों के संरक्षण के महत्व तथा आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पायल अव्वल रही।
मुख्य वक्ता डॉ, संजीव कुमार ने बताया कि बाघों को बचाना वास्तव में पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के समान है। बाघ फूड चेन के सबसे अहम कड़ी है, यदि बाघ विलुप्त हो गए तो पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ जाएगा। जिससे मानव अस्तित्व पर भी खतरा आ सकता है। बाघ संरक्षण एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। भारत में इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1973 में की थी। उस समय भारत में बाघों की संख्या बहुत कम हो गई थी। इस अभियान का परिणाम ही है कि आज भारत में बाघ विलुप्त होने से बच सके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ, प्रमोद कुमारी ने कहा कि विकास के नाम पर बढ़ रहे नगरीकरण के कारण जंगल काटे जा रहे हैं। जिससे वन्य जीवों पर संकट आ गया है। प्रकृति के लिए हर एक जीव जंतु का समान महत्व है। मनुष्य के जीवन के लिए चींटी से लेकर शेर तक सभी का अस्तित्व जरूरी है। जंगली जानवरों का आबादी में प्रवेश करना तथा इंसानों पर हमला आदि प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम है। पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति को बचाने के लिए प्रयास करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पायल प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा आकांक्षा गौतम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed