{"_id":"67e6f02d9a08c73d2b03bac7","slug":"pay-tax-by-31st-march-shamli-news-c-30-1-smrt1053-145863-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 31 मार्च तक टैक्स जमा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 31 मार्च तक टैक्स जमा कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीते वर्ष की तुलना में नगर निगम की टैक्स वसूली इस बार काफी कम है। यदि नगर निगम बीते वर्ष के बराबर टैक्स वसूली नहीं कर पाता है तो शासन से शहर के विकास के लिए मिलने वाली ग्रांट रुक जाएगी। ऐसे में नागरिक जिम्मेदार होने का परिचय दें और टैक्स जमा कराएं। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त संजय चौहान ने भी महानगर के विकास की खातिर टैक्स जमा कराने की अपील नागरिकों से की है।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि टैक्स से जो धन वसूल होता है उससे शहर के विकास को गति मिलती है। शहर के विकास से ही नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी के अलावा साफ सफाई पर होने वाले व्यय में कर दाताओं द्वारा दिया जाने वाला टैक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उनकी अपील है कि महानगर के विकास के लिए सभी नागरिक अपना शत प्रतिशत टैक्स जमा कराएं। उधर, नगरायुक्त संजय चौहान ने भी करदाताओं से टैक्स जमा कराने की अपील करते हुए कहा कि समय से टैक्स जमा कराकर सील व कुर्की की कार्रवाई से बच सकते हैं। यदि बकाएदार टैक्स जमा नहीं कराएंगे तो नगर निगम को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
केवल तीन दिन शेष बचे हैं, इसके बाद बकाया टैक्स पर 12.5 प्रतिशत ब्याज भी कर दाताओं को देना होगा। ऐसे में जरूरी है कि टैक्स जमा कराकर कार्रवाई से बचें और अपने शहर को समृद्ध व विकसित बनाएं।