शामली। जिले के सभी स्कूल संचालक और प्रबंधकों ने उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के नाम एक ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को देकर स्कूलों को वित्तीय संकट से बचानेे के लिए अभिभावकों से बच्चों की फीस जमा करवाने की अपील की।
बुधवार को एफडी पब्लिक स्कूल के राजकुमार वर्मा, सेंट आरसी कैैैैराना के यशपाल पंवार, मदर लैंड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चेतन मुंजाल की अगुवाई में स्कूल प्रबंधकों का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम से मिला। उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि कोरोना के चुनौतीपूर्ण काल की विषम परिस्थितियों में स्कूल संचालन कठिन हो गया है। सरकार द्वारा निजी स्कूलों की समस्याओं को समझकर उनका निराकरण करने का अनुरोध किया। कोविड-19 के इस महामारी के दौर में स्थिति बदल गई है और इन दिनों में स्कूल भवन बंद है, इन शिक्षकों ने लॉकडाउन के दौरान अपनी जिम्मेदारी समझी है। विद्यार्थियों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई, होली-डे होमवर्क, समरकैंप आदि गतिविधियों से जोड़े रखा। स्कूल का खर्च और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान छात्रों से संग्रह की गई फीस द्वारा किया जाता है। इसलिए बिना फीस प्राप्त किए किसी भी विद्यालय का संचालन संभव नहीं है। ज्ञापन में कहा कि अभिभावकों को भी विद्यालयों की व्यावहारिक समस्याओं को समझकर समयानुसार अपने बच्चों की फीस का भुगतान करना चाहिए।