फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pay 125 crores in five days, otherwise there will be arrest

पांच दिन में करें 125 करोड़ रुपये का भुगतान, नहीं तो होगी गिरफ्तारी

Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pay 125 crores in five days, otherwise there will be arrest
पांच दिन में करें 125 करोड़ रुपये का भुगतान, नहीं तो होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन

शामली। पेराई सत्र समाप्त होने वाला है और किसानों के 784 करोड़ रुपये चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया है। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को तीनों मिलों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें तीनों मिलों को 30 अप्रैल तक 125 करोड़ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए। यह लक्ष्य पूरा न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और गिरफ्तारी की चेतावनी दी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने जिले की चीनी मिलों के अफसरों की बैठक बुलाकर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में जिले की चीनी मिलों ने 1005.25 करोड़ रुपये का 315.78 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। इसमें से महज 220.80 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। मिलें सिर्फ 21.97 प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर पाई हैं। मिलों पर 784.45 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। शामली चीनी मिल पर 307.42 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल पर 292.48 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 405.35 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने चीनी मिलों को 30 अप्रैल तक 125 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया। चेतावनी दी यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो चीनी मिलों के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी की जाएगी। बैठक में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड विजित जैन, थानाभवन चीनी मिल यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड अवनीश कुमार, गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों के मालिकों को बैठक में बुलाकर हो कार्रवाई
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गन्ना भुगतान की समीक्षा कर रही थी। तभी कुछ किसान भी वहां पहुंच गए। इस दौरान किसान नेता कुलदीप पंवार ने कहा कि चीनी मिल के अफसरों की बजाय मिलों के मालिकों को बुलाकर कार्रवाई की जाए। रालोद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल कसेरवा ने डीएम को पत्र भेजकर कहा कि चीनी मिलें बकाया भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं। जबकि बिजली बिल बकाया होने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आज समाप्त हो जाएगा थानाभवन मिल का पेराई सत्र
शामली। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अदा किए बिना जिले की चीनी मिलें बंद होनी शुरू हो गईं हैं। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 1.27 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके मंगलवार देर रात्रि में बंद हो जाएगी।

थानाभवन चीनी मिल के सभी 75 खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। मिल गेट से गन्ने की आपूर्ति हो रही है। ऊन चीनी मिल के 90 खरीद केंद्रों में 50 बंद हो चुके हैं। 40 गन्ना खरीद केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति जारी है। मिल ने 25 अप्रैल को पेराई सत्र समाप्ति की घोषणा की थी। किसानों के अनुरोध पर 26 अप्रैल को चीनी मिल चलाने का निर्णय लिया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल 1.26 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मंगलवार की देर शाम तक 1.27 करोड़ गन्ने की पेराई करके मिल बंद हो जाएगी। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल के 90 खरीद केंद्रों में से 50 खरीद केंद्र बंद हो चुके है। 40 खरीद केंद्र पर गन्ना आपूर्ति होरहा है। आगामी पांच मई को मिल का पेराई सत्र समाप्त हो जाएगा।
- जिले के चीनी मिलों की बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति करोड़ रुपये में
मिलें बकाया भुगतान अवशेष
शामली 307.42 46.12 261.30 करोड़
ऊन 292.48 84.79 207.70 करोड़
थानाभवन 405.35 89.90 315.45 करोड़
योग 1005.25 220.80 784.45 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed