फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pawan Sangal became the State Secretary of the Board of Trade

Shamli News: व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव बने पवन संगल

Sun, 19 Mar 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pawan Sangal became the State Secretary of the Board of Trade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में पवन संगल को संगठन में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त करने की घोषणा की गई। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत किया।

शहर के हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट में रविवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंसल की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने पवन संगल को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पवन संगल पिछले 30 वर्षों से व्यापार मंडल में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और उम्मीद है कि आगे भी इस सेवा के कार्य को जारी रखेंगे। नवनियुक्त प्रदेश सचिव पवन संगल ने कहा कि वे व्यापारियों के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, नगराध्यक्ष अनिल भार्गव, नगर महामंत्री संजीव कुमार, जिला महामंत्री संजय गोयल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंघल, राहुल गोयल, नीरज सिंघल, विनीत कर्णवाल, वरुण संगल, संगीत गोयल, मनोज गर्ग, संजय जैन, पंकज, बॉबी, रोबिन गर्ग, प्रणव गुप्ता, अरविंद गोयल, प्रवीन, अमित गोयल, राजकुमार, अनिल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed