फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pattowala Mohalla out of hotspot

हॉटस्पॉट से बाहर हुआ पट्टोवाला मोहल्ला

Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pattowala Mohalla out of hotspot
14 दिन बाद हाट स्पाट से मुक्त हुआ कैराना का मौहल्ला पटटो वाला - फोटो : SHAMLI
हॉटस्पॉट से बाहर हुआ पट्टोवाला मोहल्ला
विज्ञापन

कैराना। 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद सील किए गए मोहल्ला पट्टोवाला को 14 दिन बाद हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया गया है।
12 जुलाई को नगर के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी एक 40 वर्षीय महिला को खांसी व बुखार की शिकायत होने पर परिजन शामली अस्पताल ले गए थे। जहां पर ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था जहां लैब पर हुई जांच में भी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 जुलाई को मेरठ में महिला की मौत हो गई थी। प्रशासन ने मोहल्ला पट्टोवाला की गली को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया था। सोमवार को कुछ व्यापारियों ने एसडीएम से एरिया को हॉटस्पॉट से मुक्त कराने की मांग की थी। वहीं मंगलवार को 14 दिन बाद एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर पालिका की टीम ने मोहल्ला पट्टोवाला से सील हटाते हुए एरिया को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed