{"_id":"6a0380c20e6b36645001a6f0","slug":"patients-with-fever-liver-inflammation-and-intestinal-infections-increased-shamli-news-c-26-1-sal1002-165269-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बुखार के साथ लिवर में सूजन और आंतों में संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बुखार के साथ लिवर में सूजन और आंतों में संक्रमण के मरीज बढ़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शामली। मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती गर्मी के बीच बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब बुखार के साथ लिवर में सूजन, फैटी लिवर और आंतों के संक्रमण के मामले भी सामने आने लगे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीजों में लिवर एंजाइम बढ़े हुए मिल रहे हैं, जबकि कई लोग पाचन संबंधी परेशानियों से भी जूझ रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. समद अली ने बताया कि तेज बुखार होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे संक्रमण का असर लिवर और आंतों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को लंबे समय तक बुखार रहता है, उनमें लिवर में सूजन और फैटी लिवर की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। फास्ट फूड, तला-भुना भोजन और अनियमित खानपान भी इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं।
समय पर इलाज नहीं कराने और लापरवाही बरतने से संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। मरीजों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और भूख न लगने जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।
डॉक्टरों ने लोगों को साफ और पर्याप्त पानी पीने, घर का ताजा भोजन करने तथा बाहर के खाने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने, हरी सब्जियां और फल खाने और पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी गई है।
उधर, सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि वायरल संक्रमण के कारण कई मरीजों में कान के अंदरूनी हिस्से में सूजन की समस्या भी सामने आ रही है।
इससे मरीजों को चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना और कमजोरी महसूस होना जैसी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण को हल्के में न लें और समय पर जांच व उपचार कराएं।