फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients upset due to absence of doctor from OPD

Shamli News: ओपीडी से डाॅक्टर नदारदए मरीज परेशान

Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to absence of doctor from OPD
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के  लिए  महिला महिला मरीजों की लगी लाइन  । संवाद
शामली। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ थी लेकिन कुछ डॉक्टर ओपीडी में नहीं थे। उनके कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। कुछ कक्ष में डॉक्टर थे लेकिन काफी देर बाद उनका नंबर आया। कुछ डॉक्टर अवकाश पर होने की वजह से मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों का नंबर आने में एक से डेढ़ घंटे तक का समय लगा। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला, खांसी के रहे। ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार और डॉ. अनुरागी नहीं थे। उनके कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी और वह डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। महिला चिकित्सक द्रक्षिरा, डॉ. समद अली, डॉ. सानिया, डॉ. रामनिवास, डॉ. राघव अग्रवाल चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। अन्य दिनों के मुकाबले करीब 300 मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन

यह बोले मरीज : गांव डुंडूखेड़ा निवासी अशरफ ने बताया कि उसे एलर्जी की समस्या है। वह डाॅक्टर को दिखाने आया था। यहां आकर पता चला कि एलर्जी के डाॅक्टर छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कलंदरशाह निवासी बुजुर्ग मूदी ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार है। वह पहले भी दवा ले जा चुकी है। डाॅक्टर ने रक्त की जांच कराने के लिए कहा है। काफी देर इंतजार करने के बाद डाॅक्टर को दिखाने का नंबर आया।

गांव सिंभालका निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह सुबह 10 बजे आया था, काफी देर से वह इंतजार कर रहा है। अभी डाॅक्टर को दिखाने का नंबर नहीं आया। सीएमएस ने यह दी सफाई : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि छुट्टी से अगले दिन मरीज ज्यादा आते हैं। सोमवार को 1048 मरीजों के नए पर्चे बने जबकि करीब 300 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने आएं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई हैं। उन्होंने बताया डॉ. कर्मवीर सिंह 15 मार्च तक 27 दिन के अवकाश पर है। डॉ. अशोक का 24 घंटे ड्यूटी के बाद ऑफ डे था। उनके स्थान पर डॉ. अनुरागी ओपीडी में रहें, लेकिन दोपहर 12 बजे आकस्मिक अवकाश पर उन्हें जाना पड़ा। अन्य सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

जिला  अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के  लिए  महिला  महिला मरीजों की लगी लाइन  । संवाद

जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के  लिए  महिला महिला मरीजों की लगी लाइन  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed