फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering from liver swelling and body pain after fever

Shamli News: बुखार के बाद लीवर में सूजन, शरीर में दर्द से जूझ रहे मरीज

Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from liver swelling and body pain after fever
शामली। जिले में इस समय बुखार का प्रकोप चल रहा है। बुखार ठीक होने के बाद भी मरीजों की परेशानी दूर नहीं हो रही है। बुखार के बाद लीवर में सूजन, शरीर में दर्द मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। अस्पताल में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवा के साथ आराम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वायरल, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टायफाइड बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिले के स्वास्थ्य रिकार्ड के मुताबिक अब तक 28 मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है जबकि मलेरिया के 54 केस मिले हैं। हालांकि कार्ड से जांच में डेंगू के मरीजों की संख्या कई गुना ज्यादा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच में डेंगू को पुष्ट मानता है। बुखार होने से तो मरीज परेशान है ही, लेकिन ठीक होने के बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बुखार ठीक होने के बाद लीवर में सूजन, पेट में दर्द, कमजोरी और शरीर में दर्द मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। इस तरह के मरीज सरकारी व निजी अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि वायरल बुखार इस समय चार-पांच दिन में ठीक हो रहा है। डेंगू बुखार पीलिया की तरह लीवर को प्रभावित करता है। इस वजह से बुखार ठीक होने के बाद लीवर को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है। इससे पेट में दर्द होने की समस्या होती है। इसी तरह चिकनगुनिया बुखार में हड्डियों व जोड़ों में दर्द होता है। बुखार ठीक होने के बाद दर्द ठीक होने में समय लगता है। ऐसी स्थिति में मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें आराम की जरूरत है। मरीज आराम करें और चिकित्सक की सलाह से दवा ले। हल्का सुपाच्य भोजन ले और बाजार में बनी चीजों से परहेज करें तो मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया बुखार ठीक होने के बाद हड्डी और जोड़ों में दर्द और शरीर में दर्द के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-एक
शहर के मोहल्ला तिमरसा निवासी वसीम ने बताया उसे 15 दिन पहल बुखार आया था। बुखार को एक हफ्ते में ठीक हो गया, लेकिन पेट में दर्द अब भी रहता है। डाक्टर को दिखाया तो उसने लीवर में सूजन आना बताया है।
केस-दो
बुढ़ाना मार्ग निवासी संगीता ने बताया उसे 17 दिन पहले बुखार हुआ था। बुखार तो ठीक हो गया, लेकिन शरीर में दर्द अब भी रहता है, जिस वजह से चलने फिरने में परेशानी होती है। चिकित्सक को दिखाया तो उसने आराम करने की सलाह दी है।

केस-तीन
दयानंद नगर निवासी पंकज कुमार ने बताया उसे 14 दिन पहले बुखार हुआ था। डाक्टर को दिखाया तो उसने कार्ड से जांच कर डेंगू बताया। बुखार तो आठ दिन में ठीक होगया, लेकिन पेट में दर्द की शिकायत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed