फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients recovering at a rate of 77.43 percent

77.43 प्रतिशत की दर से ठीक हो रहे मरीज

Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Patients recovering at a rate of 77.43 percent
77.43 प्रतिशत की दर से ठीक हो रहे मरीज
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने होम आइसोलेशन एवं कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 77.43 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण की दर 1.54 प्रतिशत है।

शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमति होम आइसोलेशन एवं एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों पर निगरानी रखें। होम आइसोलेशन व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से दवा उपलब्ध कराएं और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें। सीएमओ ने बताया कि 24 अप्रैल शाम पांच बजे तक जनपद में कुल संक्रमित 5685 पाए गए थे जिसमें से वर्तमान में 1250 एक्टिव केस हैं। अब तक 4402 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत व रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोविड एल-2 अस्पताल में मरीजों की देखरेख हेतु डॉक्टरों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। दवाई एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed