{"_id":"5e39b0818ebc3ee60172ef55","slug":"patients-of-sugar-and-blood-pressure-also-increased-in-villages-shamli-news-mrt4672596153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों के बाद अब गांवों में भी बढ़े शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों के बाद अब गांवों में भी बढ़े शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज
विज्ञापन
गांवों में भी बढ़े शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज
शामली। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की जांच और उपचार के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला शुरू किया गया है। रविवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मेले में शहरों में पनपने वाली बीमारियां गांवों तक पहुंचने का खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों को ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां से पीड़ित होना पाया गया है।
दो दिन पहले रविवार को जनपद की सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण अंचलों के मरीजों की जांच और उपचार दिया गया। रविवार को पहले मेले में कुल 2392 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 806 पुरुष, 1295 महिला और 299 बच्चों की जांच की गई। मरीजों की जांच में यह बात सामने आई है कि अभी तक ब्लड प्रेशर, शुगर आदि रोग शहरों में पाए जाते थे, लेकिन अब यह बीमारियां गांवों में भी तेजी से पनप रही है। वैसे तो देखा जाए तो पहले आरोग्य मेले में चर्म रोग के सबसे अधिक 376 मरीज सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर श्वास के 309 मरीज और तीसरे नंबर पर मधुमेह (शुगर) के 206 मरीज मिले हैं, जबकि करीब 150 मरीज ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाए गए हैं।
जीवनशैली और खानपान में बदलाव से बढ़े मरीज
ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तरह ही जीवन शैली और खानपान में बदलाव शुगर और ब्लड प्रेशर के रोग बढ़ने का कारण माना गया है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भागदौड़ की जिंदगी, देर से सोना और देर से उठना और बाजार की तली भुनी चीजों का सेवन करना, नमक से बनी चीजों का अधिक सेवन करना, व्यायाम न करना और दिमागी तनाव इसकी मुख्य वजह है। ग्रामीणों द्वारा समय पर जांच न कराने के कारण इन बीमारियों का पता नहीं चल पाता। अब सरकार ने हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले को शुरू किया है। इसमें ग्रामीण अंचलों के मरीजों की जांच शुरू हुई तो इस तरह के मरीज सामने आए है। इसके अलावा श्वास रोग बढ़ने का कारण मौसम में बदलाव है।
विज्ञापन
ऊंचा गांव में सबसे अधिक मधुमेह रोगी मिले
शामली। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहले रविवार को हुई मरीजों की जांच में ऊंचा गांव पीएचसी पर सबसे अधिक 70 मरीज मधुमेह के पाए गए। इसके बाद 31 मरीज लिसाढ़ में, बहावड़ी में 20, बाबरी में 19 फुुगाना में 10 और राजपुर छाजपुर में नौ मरीज मधुमेह के सामने आए हैं।
आरोग्य मेले में मिले मरीजों की स्थिति
श्वांस -309
लीवर- 96
मधुुमेह - 206
उदर रोग -171
चर्म रोगी - 376
कुपोषित बच्चों की संख्या- 54
अन्य रोगी- 783
अन्य संदर्भित-202