फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients increased in hospital due to change in weather

Shamli News: मौसम में बदलाव होने से अस्पताल में बढ़े मरीज

Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in hospital due to change in weather
शामली सीएचसी में मरीजो की लगी भीड
- सीएचसी में दो दिन में मरीजों की संख्या 150 से 200 तक बढ़ी
विज्ञापन

- वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के सबसे ज्यादा मरीज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मौसम में बदलाव के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिन में 150 से 200 मरीज बढ़ गए हैं। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बार-बार बदल रहे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसमें लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले बुधवार रात को आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई थी। इससे पहले तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया था। दो दिन तक रात में ठंड व दिन में मौसम में गरम हो रहा था। शुक्रवार को फिर से दोपहर में गरम हवाएं चलने से तापमान बढ़ गया है। बार-बार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीएचसी शामली में तीन दिन पहले तक 450 से 500 तक मरीज आ रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 650 के लगभग मरीज सीएचसी पहुंचे। शुक्रवार को भी मरीजों की ही स्थिति रही। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि करीब 40 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम के आ रहे हैं। इसकी वजह मौसम में बार-बार बदलावा होना है। उनका कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खानपान व कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव:
- ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचे।
- पसीने व तेज गर्मी में एकदम से ठंडे पेय पदार्थ न पीये।
- ताजा बना भोजन का सेवन करना चाहिए। बासी भोजन से परहेज करें।
- बाजार में कटे फटे फलों का सेवन न करें।
- बाजार में जंक फूड व तली भुनी चीजों का सेवन न करें।
- तेज धूप में सिर को कपड़े से ढककर या टोपी लगाएं।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

शामली सीएचसी में  मरीजो की लगी भीड

शामली सीएचसी में मरीजो की लगी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed