फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients have to wait for treatment in CHC

Shamli News: सीएचसी में मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ता है इंतजार

Wed, 29 Nov 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patients have to wait for treatment in CHC
शाामली/ऊन/कांधला। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। मरीजों की भीड़ होने के कारण इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को जिले की सीएचसी में मरीजों की भीड़ लगी मिली। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला, खांसी के आए थे।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में सुबह दस बजे सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास मरीजों की जांच करते हुए मिले। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. दीपक, दंत चिकित्सक अनुज मलिक भी मौजूद मिले। महिला चिकित्सक मंजीत कौर नसबंदी कैंप में गईं हुईं थी और डॉ. अनुपम सक्सेना अवकाश पर थे। सीएचसी में आए मरीजों में ज्यादातर बुखार, नजला, खांसी के थे।
विज्ञापन

चिकित्सक देर से आते हैं
ऊन सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां 115 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई, इनमें अधिकतर मरीज वायरल से पीड़ित मिले। कुछ मरीजों में टायफाइड के लक्षण भी मिले हैं। मरीजों का कहना था कि चिकित्सक देर से आते हैं, जिस कारण इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण ने बताया कि मौसम बदलने के कारण बुखार और जुकाम के रोगियों में इजाफा हुआ है। इस समय लोगों को अपनी दिनचर्या का ख्याल रखना चाहिए। पानी गुनगुना पीएं, साथ ही बासी भोजन करने से परहेज करें। मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें व ऐसे कपड़े पहनें जिससे पूरा बदन ढका जा सके। आसपास साफ सफाई रखें व पानी का जमाव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए कहा तो बखेड़ा
कांधला सीएचसी पर सुबह 10 बजे चिकित्सक अपने कक्ष में मिले। वहां पर गांव भनेड़ा निवासी ओमपाल एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए कतार में खड़े थे। चिकित्सक ने मरीज को बाहर से सिरिंज लाने को कहा तो वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। कक्ष में मौजूद फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग करने वाले आशू ने उनके साथ अभद्रता कर दी। लोगों ने बीच-बचाव किया।

दुर्गापुर निवासी सत्येंद्र ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित है। उसे दवा अस्पताल से मिली है और एक दवाई बाहर से लेने को बोला गया है। दांत दिखाने आए शाहरुख निवासी नई बस्ती ने पहुंचकर जांच कराई और सीएचसी से उनको दवा दी गई। चिकित्सा प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि इस मौसम में अधिकतर मरीज बुखार व सर्दी जुकाम के आए है। सभी मरीजों की जांच के बाद दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed