फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients got lost in disabled camp, doctor did not reach till 12 o'clock

Shamli News: दिव्यांग कैंप में भटके मरीज, 12 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर

Tue, 21 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Patients got lost in disabled camp, doctor did not reach till 12 o'clock
शामली। जिला अस्पताल में लगने वाले दिव्यांग कैंप की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। कैंप में डॉक्टरों और कर्मचारियों के पहुंचने का समय दस बजे का है, लेकिन डॉक्टर बारह बजे के बाद ही पहुंचते हैं और सोमवार को तो साढ़े बारह बजे ही वहां डॉक्टर पहुंचना शुरू हुए। जबकि मरीज दूर-दूर से आकर नौ बजे से ही लाइन में लगे हुए थे। जिला अस्पताल में 50 से अधिक मरीज प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे, लेकिन वहां रजिस्ट्रेशन का कार्य भी एक घंटा देरी से शुरू हुआ। इससे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार को कैंप की पड़ताल की तो अव्यवस्था की पोल खुली। -
विज्ञापन


जल्दी आने का नहीं हुआ कोई फायदा
कैराना निवासी रेनू का कहना है कि वह नौ बजे जिला अस्पताल के दिव्यांग कैंप में आ गए थे, लेकिन उनका जल्दी आने का कोई फायदा नहीं हुआ। उनकी जांच भी साढ़े बारह बजे बाद हुई, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


दिव्यांग कैंप में आने वाले मरीज होते हैं परेशान
गोगवान निवासी साजिद ने बताया कि दिव्यांग कैंप की हालत लगातार बिगड़ती ज रही है, क्योंकि डॉक्टर समय से नहीं आते है। इससे मरीज परेशान होते हैं और अधिकारी भी उनकी सुनने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे करना पड़ा इंतजार
मादलपुर निवासी मोहती ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में आए थे, लेकिन उनको तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर को जल्दी आने के लिए कहते है, लेकिन वह उनकी सुनते तक नहीं है।
डॉक्टरों के पास समय नहीं तो न लगाते कैंप
कैराना निवासी गोल्डी का कहना है कि जब डॉक्टरों के पास समय नहीं है तो दिव्यांग कैंप न लगाते। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डॉक्टर अपनी मनमर्जी से कार्य करते है।

डॉक्टरों का समय सुबह दस बजे आने का है, लेकिन जिन-जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है उनको अपने अस्पताल की ओपीडी भी करनी होती है। वह ओपीडी करने के बाद कैंप पहुंचते है और तीन बजे तक रहकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाते हैं।
डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed