फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patient upset for anti rabies injection

अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से भटक रहे मरीज

Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patient upset for anti rabies injection
एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन

शामली। सरकारी अस्पतालों में करीब 20 दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। वहीं, रोजाना कुत्ते व बंदर के काटने के कई पीड़ित सीएचसी पहुंच रहे हैं।
क्षेत्र में कुत्ते और बंदर के काटने के केस रोजाना सामने आ रहे हैं। सीएचसी में रोजाना 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दे रहे हैं। इससे मरीज और तीमारदार मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। यही हाल जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों का है। इसके चलते मरीजों को बाजार से महंगे इंजेक्शन खरीदकर लगवाने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
गांव फतेहपुर निवासी बिजेंद्र कुमार शुक्रवार को छह वर्षीय पुत्र कृष्णा को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे कई दिन कुड़ाना सीएचसी के चक्कर काटने के बाद यहां पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि यहां एंटी रेेबीज इंजेक्शन लग जाएगा परंतु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने इंजेक्शन नहीं होने की जानकारी दी। मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी शकीला ने बताया कि उसके छह वर्षीय बेटे को तीन दिन पहले कुत्ते ने काटा है। वह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आई परंतु उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

कोट
जिले के सरकारी अस्पतालों में कई दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। शासन को मांग भेजी है। जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।-डॉ. संजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed