फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patient remained on stretcher for three hours, CT scan not done

Shamli News: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर तड़पता रहा मरीज, नहीं किया सीटी स्कैन

Wed, 29 May 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 29 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Patient remained on stretcher for three hours, CT scan not done
शामली जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर के सामने बिजली न  आने पर  कागज से हवा  करती महिलाएं
शामली। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट की व्यवस्था में सुधार होते दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को यूनिट में सीटी स्कैन कराने आया व्यक्ति करीब तीन घंटे तक स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। आरोप है कि व्यक्ति का सीटी स्कैन नहीं किया गया। इसमें आधार कार्ड नहीं होने की बात कहीं गई। बाद में बिना सीटी स्कैन कराए ही परिजन मरीज को लेकर चले गए। उधर, यूनिट में पंखों की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज परेशान रहे। मरीजों ने इसको लेकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

लाख गांव के रहने वाले हिमांशु ने बताया कि उसके ताऊ संजय के फेफड़ों में इंंफेक्शन है और सांस में भी दिक्कत है। मंगलवार को वह ताऊ को सुबह करीब दस बजे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचा। चिकित्सक ने सीटी स्कैन के लिए लिख दिया। आरोप है कि करीब तीन घंटे तक ताऊ स्ट्रेचर पर ही अस्पताल प्रांगण में पड़े रहे। मगर सीटी स्कैन नहीं किया गया। कर्मचारी ने बताया कि संजय के पास आधार कार्ड नहीं था, जिसके कारण सिटी स्कैन नहीं किया। परिजनों ने जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत करने की बात कहीं है। सीटी स्कैन नहीं होने पर परिजन संजय को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

उधर, यूनिट में सीटी स्कैन कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए पंखों की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण मरीजों, तीमारदारों को परेशानी हो रही है। गुस्साएं मरीजों, तीमारदारों ने इसको लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने आरोप लगाया कि यूनिट में कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, मनमाने तरीके से सीटी स्कैन किए जा रहे है और विभागीय अधिकारी यूनिट पर कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण मरीजों को चार से लेकर पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। गर्मी में पंखे नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मरीजों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करने की बात कहीं है।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह का कहना है कि मरीजों के लिए यूनिट में पंखों की सुविधा नहीं होने के मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।

यह बोले मरीज और तीमारदार...

खेड़ी करमू गांव के रहने वलो रविंद्र कुमार ने कहा कि सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हुए हैं मगर दोपहर 1 बजे तक भी नंबर नहीं आया। कहा कि मरीजों के लिए विभागीय अधिकारियों को पंखों की व्यवस्था करनी चाहिए। गर्मी में अधिक परेशानी हो रही है।

कांग्रेस शहर के अध्यक्ष लोकेश कटारिया का कहना है कि गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है मगर विभागीय अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। दो घंटे से सीटी स्कैन का इंतजार कर रहे हैं।

महिला विमल ने कहा कि सुबह 9 बजे से सीटी स्कैन के लिए बैठी हूं मगर 12:30 बजे तक भी नंबर नहीं आया। गर्मी में पंखें नहीं है, अधिक परेशानी हो रही है।

शामली के रोडवेज बस स्टैंड के पास रहने वाली महिला डिंपल ने कहा कि गर्मी में विभागीय अधिकारियों को मरीजों, तीमारदारों के लिए कम से कम पंखे जरूर लगवाने चाहिए।

जिला अस्पताल में मरीज के स्ट्रेचर पर पड़े होने के बावजूद सीटी स्कैन नहीं होने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। प्रयास रहेगा कि मरीजों को अस्पताल में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
रविंद्र सिंह, जिलाधिकारी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed