फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pathologists are also diagnosing viral infections as dengue, a government investigation reveals.

Shamli News: वायरल मरीजों को भी डेंगू बता रहे पैथोलॉजिस्ट, सरकारी जांच में खुलासा

Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pathologists are also diagnosing viral infections as dengue, a government investigation reveals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में बुखार के सामान्य मरीजों को प्राइवेट लैब और अस्पतालों के पैथोलॉजिस्ट डेंगू बताकर डराने का खेल कर रहे हैं।
मरीजों से 600 से 1500 रुपये तक की वसूली की जा रही है। जिले की प्राइवेट लैब ने मरीजों को डेंगू पॉजिटिव बताया, जबकि मरीजों ने सरकारी अस्पताल में जांच कराई तो उनमें वायरल बुखार की पुष्टि हुई। डीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
n कोरे कागज पर रिपोर्ट : मरीजों ने आरोप लगाया कि कई जगह न तो सही रिपोर्ट दी जाती है और न ही लैब की मोहर लगी होती है। प्लेटलेट्स काउंट को दिखाकर मौखिक रूप से ही डेंगू पॉजिटिव बताया जाता है।
विज्ञापन

n प्लेटलेट्स कम होना मतलब डेंगू नहीं : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने कहा कि प्लेटलेट्स कम होने का अर्थ डेंगू होना नहीं है। यदि प्लेटलेट्स 10 हजार तक भी पहुंच जाएं तो भी सही उपचार और लिक्विड डाइट से 24 घंटे में उन्हें बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50 से 60 हजार प्लेटलेट्स होने पर ही लोग घबरा जाते हैं और प्राइवेट अस्पताल वाले इसी डर का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n स्वास्थ्य विभाग का रुख : जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 डेंगू और मलेरिया की जांच हो रही हैं।
इनमें अधिकांश मरीज वायरल से ग्रस्त पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में अब तक केवल एक मामला ही डेंगू पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed