फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passing out parade of 193 recruit constables concluded at Police Lines

Shamli News: पुलिस लाइन में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न

Sun, 26 Apr 2026 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade of 193 recruit constables concluded at Police Lines
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में भाग लेते रिक्रूट। पुलिस
शामली। नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 193 नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ मंजिल सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि को परेड दल ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अनुशासन, एकरूपता और उच्च प्रशिक्षण स्तर का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें परेड, शारीरिक दक्षता, निशानेबाजी, कानून संबंधी ज्ञान एवं समग्र प्रदर्शन में श्रेष्ठ रहने वाले प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंजिल सैनी ने कहा कि यह जीवन का नया अध्याय है और अब हर दिन उनके लिए नई चुनौती होगा। उन्होंने पुलिस सेवा में ईमानदारी, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में आधुनिक पुलिस लाइन का निर्माण करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने बताया कि नई पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी शामिल है। एसपी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को संवैधानिक शपथ दिलाई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी
सम्पूर्ण प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षी हरेंद्र कुमार रहे। आउटडोर में सौरभ कुमार और इंडोर में अनिल कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
भावुक दिखे परिजन
कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के परिजनों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। अपने परिजनों को वर्दी में परेड करते देख कई परिजन भावुक भी नजर आए। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारीगण, प्रशिक्षण अधिकारी, पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


एसपी बोले—पुलिस बल की कमी नहीं आएगी आड़े
शामली। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भर्ती हुए अधिकांश सिपाही कंप्यूटर और इंटरनेट के अच्छे जानकार हैं, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी दक्षता विशेष रूप से साइबर अपराध से निपटने और महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन में सहायक सिद्ध होगी। इसके अलावा विभागीय कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी। एसपी ने बताया कि जल्द ही नए 193 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानोें में तैनात किया जाएगा।

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में भाग लेते रिक्रूट। पुलिस

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में भाग लेते रिक्रूट। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed